बॉलीवुड

सुशांत सिंह डेथ केस: सुशांत की बहन प्रियंका सिंह की याचिका बॉम्बे HC में खारिज, उनके फैमिली वकील बोले-हम अब सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ FIR रद्द करने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने दिवंगत एक्टर की दूसरी बहन मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने के आदेश दिए। प्रियंका के खिलाफ दर्ज FIR रद्द न करने पर सुशांत के फैमिली वकील ने कहा है कि अब हम बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।

प्रियंका के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

माधव थोराट ने पिंकविला से कहा, “बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को पढ़ने के बाद हम तय करेंगे कि हमें किस पायदान पर आगे बढ़ना चाहिए और कितनी जल्दी हमें सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए। लेकिन, हम निश्चित रूप से प्रियंका के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।”

रिया के आंसुओं और सच्चाई की जीत हुई

वहीं रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे रिया चक्रवर्ती के आंसुओं की जीत बताया। मानशिंदे ने कहा, “बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस शिंदे और जस्टिस कार्णिक ने प्रियंका सिंह द्वारा लगाई गई वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती द्वारा उनके खिलाफ जालसाजी और NDPS एक्ट के अंतर्गत दर्ज कराई गई FIR रद्द करने की मांग की थी। हम फैसले से संतुष्ट हैं। ऐसा लग रहा है कि न्याय और सच्चाई के लिए बहे रिया चक्रवर्ती के आंसुओं की जीत हुई है। सत्यमेव जयते।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button