खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

WPL 2026: MI vs RCB में मुंबई के लिए ‘करो या मरो’ की जंग, आरसीबी की नजर जीत की लय पर

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 अब निर्णायक मोड़ पर है। 15 मुकाबलों के बाद सिर्फ एक टीम ने प्लेऑफ का टिकट पक्का किया है, जबकि बाकी दो स्थानों के लिए चार टीमों में जबरदस्त जंग जारी है। इसी रोमांचक दौर में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी।

दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा है। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई को क्वालिफिकेशन की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई जीत के बेहद करीब थी, लेकिन नादिन डी क्लर्क की शानदार पारी ने बाज़ी पलट दी और आरसीबी ने मैच अपने नाम कर लिया। उसी जीत से आरसीबी का विजयी अभियान शुरू हुआ और टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की राह आसान नहीं रही। लगातार तीन हार के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक गई है। अब उनके पास केवल दो लीग मैच बचे हैं और हर मुकाबला फाइनल जैसा हो चुका है। हालांकि, मुंबई का नेट रन रेट सकारात्मक है, जो उन्हें उम्मीद की एक किरण देता है। यदि वे अपने बचे दोनों मैच बड़े अंतर से जीतती हैं, तो प्लेऑफ का सपना जिंदा रह सकता है।

वहीं, पिछले मैच में हार झेल चुकी आरसीबी इस मुकाबले में जीत की लय में लौटना चाहेगी। भले ही प्लेऑफ में जगह पक्की हो चुकी हो, लेकिन नॉकआउट से पहले फॉर्म में रहना उनके लिए बेहद जरूरी है। आरसीबी की नजर सीधे फाइनल की राह आसान करने पर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button