
जगदलपुर
- आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूथ कांग्रेस ने बस्तर सीट जिताने के लिए मोर्चा सम्हाल लिया है।
- कांग्रेस द्वारा दीपक बैज को लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए टिकट दिए जाने के बाद लगातार कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है।
- इस बीच मंगलवार को यूथ कांग्रेस की संभाग स्तरीय बैठक जगदलपुर कांग्रेस भवन में आयोजित हुई।
- जिसमें प्रदेश स्तर के युवा नेता यहां पहुंचे।
- प्रदेश स्तर के नेताओं ने संभाग भर से आए यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लोकसभा सीट जीतने के लिए तैयार रहने तथा कांग्रेस के पक्ष में वोट डलवाने के लिए जुट जाने की बात कही।
- संभाग भर के 4 दर्जन से अधिक युवा कार्यकर्ताओं को यह शपथ भी दिलाई गई कि भाजपा के 20 साल के किले को ढहाना है।
- कार्यकर्ता हर उस मतदाता तक पहुंचे जो भाजपा सरकार से पीड़ित है।
- प्रदेश के नेताओं ने कहा कि बस्तर में 20 साल से भाजपा का राज है इन 20 सालों में केवल बस्तर के आदिवासियों का शोषण हुआ है
- अब समय आ गया है की कांग्रेस का सांसद यहां से लाना है।