कोरबा : मासूम भाई बहन की लाश कुए में मिली, मचा हड़कंप

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर के नेहरूनगर भैंस खटाल बस्ती में आज चचेरे भाई बहन की लाश मिलने से सनसनी फैली हुई है। ये दोनों बच्चे शुक्रवार शाम से लापता था। काफी खोजबीन के बाद दोनों की लाश आज घर के आंगन के कुएं से बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों नेहा चौहान की उम्र 7 साल और आकाश चौहान की 6 साल बताई जा रही ?है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर भैंस खटाल बस्ती में घटना की सूचना मिलने के साथ ही सनसनी फैल गई। अचानक इस तरह दोनों बच्चों की मौत से बस्ती में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी प्रभारी ?जितेन? सिंह यादव मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चों की पोस्टमार्टम रिपेार्ट आने के बाद ही दोनों की मौत का खुलासा हो पाएगा।