
1. कांसाबेल इलाके की युवती की सात बार तस्करी की गई, 8 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर : कांसाबेल थाना इलाके की रहने वाली 18 साल की लड़की मानव तस्करी की शिकार हो गई। युवती को सात बार खरीदी-बिक्री की गई थी। अंत में मानसिक विक्षिप्त से जबरन शादी की तो उसने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कांसाबेल इलाके की युवती को छतरपुर के दंपती अजय राय और उसकी पत्नी सविता राय ने मध्यप्रदेश के छतरपुर के कुल्लू रैकवार 20 हजार रुपए में बेच दिया था।
कुल्लू ने युवती को अंतिम में मुन्ना कुशवाहा से संतोष कुशवाहा को युवती को 70 हजार रुपए बेच दिया। आरोपियों के पकड़ने में जशपुर पुलिस 17 जनवरी से उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के थानों में छान-बीन कर रही थी। मंगलवार को टीम आरोपियों को लेकर कांसाबेल पहुंचेगी।
2. माशिमं का नया आदेश, इस बार 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे बोनस अंक

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के बच्चों की मेरिट लिस्ट अब उनके विषयों के नंबरों के आधार पर ही बनेगी। इसमें स्कूल में होने वाली अन्य एक्टिविटी के बोनस अंक नहीं जोड़े जाएंगे। ऐसा पहली बार किया जा रहा है। सोमवार की शाम इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि इस बार बोनस अंक जोड़कर मेरिट लिस्ट नहीं बनेगी। बच्चों को एनएसएस, एनसीसी, स्पोर्ट्स एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करने पर बोनस अंक दिए जाते रहे हैं।
3. CM भूपेश बघेल 10 फरवरी को अरपा महोत्सव में शामिल होंगे

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 फरवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेण्ड्रा स्थित मल्टीपरपज स्कूल मैदान में आयोजित ‘अरपा महोत्सव‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे पेण्ड्रा पहुंचेंगे। बघेल वहां मल्टीपरपज स्कूल मैदान में दोपहर 12.55 बजे से आयोजित अरपा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।
4. 10वीं-12वीं के लिए प्रैक्टिकल 10 फरवरी से शुरू होगी

रायपुर : दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड के लिए बुधवार यानि 10 फरवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। इस परीक्षा के लिए छात्रों को एक साथ नहीं बल्कि बैच के अनुसार बुलाया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं महीनेभर चलेगी। स्कूलों ने इसके लिए तैयारी कर ली है। शुरुआत में छात्रों को प्रैक्टिकल के बारे में बताया जाएगा व उससे संबंधित उपकरणों से रूबरू कराया जाएगा। इसके बाद स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार प्रैक्टिकल एग्जाम लेंगे। लैब बंद है।
5.छत्तीसगढ़ में बर्फबारी के कारण तापमान पर असर, ठंड और बढ़ेगी

रायपुर : राजधानी में 11 साल में दूसरी बार फरवरी के महीने में पारा 11.8 डिग्री पहुंचा है। इससे पहले 2012 में 11 फरवरी को तापमान 11.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। रायपुर के साथ-साथ राज्य के कई जिलों में अच्छी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं दिन का तापमान भी सामान्य से एक कम 28.4 डिग्री रहा।