छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर लोकसभा सीट से चार वरिष्ठ नेताओं ने की दावेदारी

रायपुर

  • रायपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के नाम को लेकर कांग्रेस ने रायशुमारी शुरू कर दी है। अब तक चार वरिष्ठ नेताओं ने दावेदारी की है। वहीं पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा के फार्मूले पर संकल्प शिविर आयोजित करेगी।
  • प्रदेश प्रभारी व सचिव चंदन यादव ने पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से चंदन ने वन टू वन चर्चा भी की। पार्टी रायपुर की चारों विधानसभा में 2-3 मार्च को संकल्प शिविर आयोजित करेगा।
  • इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में पदाधिकारियों को बूथ कमेटियों को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है। शहर जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि रायपुर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार चयन से लेकर जीत के फार्मूले पर मंथन किया गया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लाक अध्यक्षों से चर्चा हुई।
  • कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो रायपुर की आठ लोकसभा में से छह पर कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि रायपुर लोकसभा फतह किया जाए। पिछले सात चुनाव से रायपुर लोकसभा में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। पार्टी पदाधिकारियों ने वन टू वन चर्चा में पसंद के दावेदार का नाम चंदन यादव को बताया। इन नामों को चंदन केंद्रीय संगठन को सौंपेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button