100 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी स्त्री

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली हॉरर फिल्म स्त्री 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 31 अगस्त को प्रदर्शित हुयी थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 20 करोड़ के बजट में बनायी गयी थी।फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले सप्ताह में करीब 61 करोड़ रूपये का शानदार व्यापार किया था। फिल्म स्त्री बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।
ये खबर भी पढ़ें – गंदे इशारे करने वाले को मैंने सबक सिखाया : श्रद्धा कपूर
स्त्री अब तक 101 करोड़ की कमाई कर चुकी है। स्त्री इस साल की नवीं फिल्म है जिसने 100 करोड़ का कारोबार किया है। इस वर्ष प्रदर्शित 100 करोड़ कमाने वाली अन्य फिल्मों में पद्मावत, सोनू के टीटू के स्वीटी, रेड, बागी-2, राजी, रेस-3 ,संजू और गोल्ड शामिल है
राजकुमार और श्रद्धा कपूर ने वीडियो शेयर कर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने की जानकारी देते हुए दर्शकों का धन्यवाद किया है! ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि फिल्म स्त्री ने अब तक 101.43 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है।
2 ) कृष 4 का निर्देशन करेंगे संजय गुप्ता
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक संजय गुप्ता कृष 4 का निर्देशन कर सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार राकेश रौशन कृष फ्रेंचाइजी का चौथा संस्करण बनाने जा रहे हैं। कृष सीरीज की फिल्में कोई मिल गया ,कृष और कृष 3 को राकेश रौशन ने निर्देशित किया था। कहा जा रहा है कि इस बार राकेश रोशन कृष 4 को निर्देशित नहीं करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें – कन्फर्म कृष 4 में भी होंगी प्रियंका चोपड़ा
बताया जा रहा है कि कृष के चौथे भाग का निर्देशन संजय गुप्ता कर सकते हैं। संजय गुप्ता ने ऋ तिक रोशन स्टारर फिल्म काबिल का निर्देशन किया था। चर्चा है कि कृष 4 वर्ष 2020 क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ की जायेगी लेकिन फिल्म को शुरू होने में अभी वक्त लगेगा।
ये खबर भी पढ़ें – सुपर 30 के बाद इन दो फिल्मों पर काम कर सकते हैं रितिक रोशन
फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो गई है लेकिन 2020 में आने की योजना में थोड़ा विलम्ब होगा। चर्चा है कि कृष 4 को दो भागों में बनाया जाएगा। कृष 4 और कृष 5 को एक साथ लिखा जा रहा है और उसे एक साथ बना कर कुछ अंतराल के बाद रिलीज़ किया जाएगा।