छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कुनकुरी को मिली बिजली व्यवस्था की बड़ी सौगात, नए 5 एमवीए ट्रांसफार्मर से मिलेगी निर्बाध सप्लाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र को बिजली अधोसंरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात मिली है। यहां 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में पुराने 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की जगह अधिक क्षमता वाला 5 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है।

इस उन्नयन कार्य के साथ ही नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त 11 केवी फीडर का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है और इसके जरिए विद्युत प्रवाह शुरू हो गया है। विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर स्थापना से पहले आवश्यक तकनीकी तैयारियां की गईं, जिसमें विद्युत पोल संरचनाओं का स्थानांतरण, पुराने ढांचे को हटाना और ट्रांसफार्मर प्लिंथ को मजबूत करने जैसे कार्य शामिल रहे।

नए ट्रांसफार्मर और अतिरिक्त फीडर के शुरू होने से कुनकुरी क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही बिजली भार का संतुलित वितरण होने से ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

यह पहल क्षेत्र में बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने और विकास की गति को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसे कुनकुरी की बिजली व्यवस्था को नई मजबूती देने वाला निर्णय बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button