कृत्रिम गर्भाधान छग गौ सेवक संघ के जिलाध्यक्ष गातेश्वर साहू और पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार साहू ने बताया कि विगत दिनों कृत्रिम गर्भाधान पर पशु नस्ल सुधार के कार्य पर निकले ग्राम चरौदा (बारनायापारा) निवासी गौ सेवक के रूप में कार्यरत कृष्ण कुमार यादव पिता गंगाराम यादव (38) का दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी पत्नी कौशिल्या बधाई यादव और उनके परिजनों को छग गौ सेवक संघ के प्राइवेट कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता और पशु पालन विभाग कसडोल के संयुक्त सहयोग से 35 हजार 5 सौ रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। इस मौके पर पशु पालन विभाग कसडोल से डॉ. वर्मा, प्रांताध्यक्ष बालमदन यादव, रामगोपाल यादव बिलासपुर, गातेश्वर साहू, पवन कुमार साहू, हंसराज निषाद, अशोक साहू, रामकृष्ण सिन्हा आदि मौजूद थे।
Related Articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिषद बैठक में ली भागीदारी
June 24, 2025

काशी के कोतवाल श्री काल भैरव जी के दरबार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना
June 24, 2025
Please comment
Check Also
Close