रायगढ़ : मधुमक्खी के हमले में महिला रेंजर सहित करीब आधा दर्जन लोग हुए घायल

रायगढ़ : रायगढ़ वन परिक्षेत्र के पर्यटक स्थल राम झरना में वन विकास निगम से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार वन विकास निगम से जुड़े 2 रेंजर, बाबू, फिल्ड ऑफिसर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की टीम शुक्रवार को राम झरना में पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक मनाने के दौरान मसाला के गंध और धुंआ से मधुमक्खियों के झुण्ड ने विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों पर हमला बोल दिया।
वन विकास निगम से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया
जिसमें महिला रेंजर सहित कई कर्मचारी घायल हो गए। जैसे तैसे उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के मधुमक्खियों के हमले से घायल होने की खबर मिल रही है। जिसे संजीवनी 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मधुमक्खियों का हमला करने व अधिकारी व कर्मचारी के घायल होने की पुष्टि रायगढ़ डीएफओ विजय यात्रा भी कर रही हैं। हालांकि घायलों की संख्या और उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 ) धमतरी : 8 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
धमतरी : गांजा का अवैध परिवहन करते हुए ग्रामीण इलाके से पुलिस ने एक युवक को 8 किलो गांजा के साथ धर दबोचा है।धमतरी में बढ़ते अवैध व्यपार सट्टा, गांजा, जुआ के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं इसी क्रम में ग्राम बनबगोद थाना केरेगांव से नशे के सौदागर गांजा तस्कर नरेंद्र राजपूत पिता लखन को मोटर साईकिल में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए स्पेशल स्क्वाड व थाना केरेगांव पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 08 किलोग्राम गांजा ,01 मोटर साईकिल, 01 मोबाइल कुल जुमला 01 लाख 40 हजार का माल जप्त किया गया। इस कार्यवाही में इंस्पेक्टर राजपूत, स्पेशल स्क्वाड के सबइंस्पेक्टर भावेश शेंडे ,आरक्षक चंद्रभूषण राजपूत, लोकेश नागवंसी, सबा मेमन का योगदान रहा।