ज्योतिष

पं. अभिषेक शास्त्रि से जाने कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल,आज का राशिफल ( 15 मई 2018 )

मेष राशि

कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपने खानपान की आदतों का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करे। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

कर्क राशि

आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।

सिंह राशि

राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है, आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

कन्या राशि

दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहें। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।

तुला राशि

नौकरी में वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

वृश्चिक राशि

आज सहयोगियों के साथ काम करने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें। सम्बन्धों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हो।

धनु राशि

आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है, भावुकता व्यवहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।

मकर राशि

नये कार्यों में संलग्नता से लाभ प्राप्त होगा, आज शाम आप बच्चों के साथ समय बिताने का आनंद ले पाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार है।

कुंभ राशि

नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। यह नए निवेश और पुराने संपर्क को पुनर्जीवित करने की योजना के लिए एक अच्छा दिन है।

मीन राशि

नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मकता की ओर चलें। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति एवं स्थानांतरण के योग हैं। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button