देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

पुणे के ‘केतन हत्याकांड’ की पूरी इनसाइड स्टोरी

दोस्तों, पुणे के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस और बेवफाई की इस पूरी कहानी को जानने से पहले, इस वीडियो को तुरंत लाइक और शेयर करें, और हमारे चैनल ‘फोर्थ आई न्यूज़’ को अभी सब्सक्राइब करें। केतन अग्रवाल पुणे के एक रसूखदार रियल एस्टेट कारोबारी परिवार से थे। इसी साल फरवरी में उनकी सगाई 20 साल की सिया गोयल से हुई थी और नवंबर में दोनों की शादी तय थी। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें किसी ‘फेयरीटेल’ जैसी थीं। 19 जून को सिया का जन्मदिन था और केतन एक महीने पहले से ही हर दिन उसे महंगे सरप्राइज दे रहे थे। लेकिन केतन को नहीं पता था कि जिसे वो बेइंतहा प्यार कर रहे हैं, वो उनकी मौत का काउंटडाउन गिन रही है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि वो पिछले तीन साल से चेतन चौधरी नाम के युवक से प्यार करती थी। सिया ने अपने रास्ते से केतन को हटाने के लिए एक खौफनाक जाल बुना। 6 जून को केतन और सिया का दोस्तों के साथ बाली (Bali) जाने का प्लान था, लेकिन आरोप है कि सिया ने केतन का पासपोर्ट ही गायब कर दिया ताकि ट्रिप कैंसिल हो जाए। इसके बाद सिया 18 जून को यानी अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले, ट्रेकिंग के बहाने केतन को पुणे के लोहागढ़ किले (Lohagad Fort) ले गई।

VO: पुलिस के मुताबिक, सिया का प्रेमी चेतन चौधरी भी एक ‘हुडी’ पहनकर उनके पीछे-पीछे किले पर पहुंच गया था। तेज हवाओं के बीच जब केतन तस्वीरें खिंचवा रहे थे, तभी सिया और चेतन ने मिलकर उन्हें 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। सिया ने बड़ी ही चालाकी से पुलिस और परिवार को इसे एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण हादसा’ बताया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज, चेतन की मौजूदगी और मोबाइल लोकेशन ने सिया के सारे झूठ की पोल खोल दी। पुलिस ने सिया और चेतन दोनों को हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

इस खुलासे के बाद केतन का परिवार पूरी तरह टूट चुका है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल के वो शब्द किसी का भी कलेजा चीर देंगे, जब उन्होंने रोते हुए कहा, “मेरे बुढ़ापे का सहारा छिन गया, मेरी चिता को आग देने वाला ही चला गया।” केतन के पिता ने सवाल उठाया है कि अगर सिया को शादी नहीं करनी थी, तो वो साफ मना कर देती, लेकिन मेरे बेटे की जान क्यों ली? परिवार ने अब सरकार से इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
तो दोस्तों, पुणे के इस ‘केतन हत्याकांड’ ने समाज की सोच पर एक बहुत

बड़ा तमाचा जड़ा है। एक 20 साल की लड़की के अंदर इतनी क्रूरता और हत्या की साजिश रचने की हिम्मत आखिर कहां से आई? सोशल मीडिया की इन ‘झूठी लव स्टोरीज’ और इस खौफनाक मर्डर केस पर आपका क्या सोचना है? अपनी बेबाक, निष्पक्ष और स्पष्ट राय हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button