छत्तीसगढ़धमतरी

धमतरी : मुख्यमंत्री आज कुरूद में 43.50 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे

धमतरी  : गुरूवार आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुरूद में आयोजित आजीविका महासम्मेलन (बिहान) में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 43 करोड़ 50 लाख 51 हजार रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 26 करोड़ 31 लाख 33 हजार रूपए की लागत वाले छह निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा 17 करोड़ 19 लाख 18 हजार रूपए के दस निर्माण कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. सिंह द्वारा कुरूद के खेल मेला मैदान आयोजित ‘बिहान‘ आजीविका महासम्मेलन में 26 करोड़ 31 लाख 33 हजार रूपए की लागत से चार निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इसमें 78.08 लाख रूपए की लागत से जिला जेल पहुंच मार्ग कांक्रीटीकरण, तीन करोड़ 46 लाख 61 हजार रूपए की लागत से मोहलाई व्यपवर्तन योजना की नहर लाइनिंग का कार्य, मगरलोड विकासखण्ड में दो करोड़ 99 लाख 32 हजार रूपए की लागत से अरौद स्टॉप डैम निर्माण कार्य तथा दो करोड़ 66 लाख 22 हजार रूपए की लागत से निर्माण होने वाले बुड़ेनी स्टॉप डैम के निर्माण का भूमिपूजन सम्मिलित हैं।

1520491112Mइसी तरह 17 करोड़ 19 लाख 18 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण में नगर पंचायत आमदी में 45 लाख रूपए से निर्मित मिनी/इनडोर स्टेडियम शामिल है। इसके अलावा पोटियाडीह में खपरीबार-नैसासुर बारनाला पर पुल निर्माण (लागत राशि 79 लाख 99 हजार रूपए), लाइवलीहुड कॉलेज भवन निर्माण (लागत राशि चार करोड़ तीन लाख रूपए), बीसीएस शासकीय पीजी महाविद्यालय धमतरी में आठ अतिरिक्त कक्ष निर्माण (लागत राशि एक करोड़ 40 लाख रूपए) सम्मिलित है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड में 73 लाख 73 हजार रूपए की लागत से हाई स्कूल टांगापानी का भवन निर्माण, हाई स्कूल सांकरा का भवन निर्माण (लागत राशि 73 लाख 73 हजार रूपए), हाई स्कूल राजपुर भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री द्वारा कल किया जाएगा जिसके निर्माण की लागत राशि 73 लाख 73 हजार रूपए है। इसके अलावा कुरूद विकासखण्ड में सात करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से निर्मित उमरदा-सिंधौरी मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य, नगरी के थाना भवन दुगली का निर्माण (लागत राशि 50 लाख रूपए), अजाक थाना भवन निर्माण कार्य (लागत राशि 20 लाख रूपए) का लोकार्पण शामिल है।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button