छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

शौर्य चक्र से सम्मानित हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के दो जांबाज अफसर, ओपी चौधरी ने दी बधाई

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा आयोजित ‘रक्षा अलंकरण समारोह’ में छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ओपी चौधरी ने कहा कि यह सम्मान दोनों अधिकारियों के अद्वितीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए दोनों अधिकारियों ने जिस वीरता, धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के इन जांबाज अधिकारियों ने अपने साहसिक कार्यों से न केवल राज्य बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनका यह सम्मान युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

वित्त मंत्री ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश को उनके शौर्य, समर्पण और उपलब्धियों पर गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button