
महाशिवरात्री, (Fourth Eye News)आज देशभर में महाशिवरात्री का पर्व मनाया जा रहा है, आज यानि 21 फरवरी की शाम 5:20 बजे चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। यह 22 फरवरी की शाम सात बजकर दो मिनट पर समाप्त होगी। वहीं शुक्रवार रात्रि में शिव पूजन का विशेष समय 12 बजकर नौ मिनट से रात्रि 01:15 के बीच रहेगा।
साधना सिद्धि के लिए खास
महाशिवरात्रि पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह साधना सिद्धि के लिए अहम रहेगा। शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव पर पूजा करते वक्त बेल पत्र, शहद, दूध, दही, घी, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही मुराद भी पूरी होगी।
विवाह का महासंयोग
कहा जाता है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस नाते महाशिवरात्रि का मुहूर्त बेहद पवित्र एवं शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस दिन विवाह का योग भी अच्छा माना जाता है। महाशिवरात्रि को विवाह का अति उत्तम मुहूर्त माना जाता है। ऐसी लड़कियां विवाह के बाद अखंड सौभाग्यवती होती हैं।