ईरान का महाविस्फोटक कदम: ‘होर्मुज’ पर फिर जड़ा ताला; अमेरिका को सीधी चेतावनी—”हद में रहे वॉशिंगटन, वरना दफन हो जाएगी वैश्विक अर्थव्यवस्था!”

तेहरान/वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) से इस वक्त की सबसे बड़ी और बेहद खौफनाक खबर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल की ‘वादाखिलाफी’ से भड़के ईरान ने दुनिया की सबसे संवेदनशील लाइफलाइन ‘स्ट्रैट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) को फिर से पूरी तरह बंद कर दिया है। ईरान के इस आक्रामक कदम ने अभी दो दिन पहले (18 जून 2026) हुए शांति समझौते (MOU) के चिथड़े उड़ा दिए हैं। तेहरान के सैन्य मुख्यालय ने वॉशिंगटन को दो टूक लहजे में सीधी और तीखी चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इजराइल ने अपनी औकात पार की, तो समंदर की लहरों में बारूद का ऐसा तूफान आएगा जिसे महाशक्तियां भी नहीं संभाल पाएंगी।
तेहरान का सीधा अल्टीमेटम: “यह तो बस पहला कदम है”
ईरान की सर्वोच्च सैन्य कमान ‘खाताम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स’ ने आज (20 जून 2026) शनिवार को एक आधिकारिक और बेहद तल्ख बयान जारी किया। ईरानी सेना ने साफ कहा, “होर्मुज स्ट्रेट की पूर्ण नाकाबंदी तो दुश्मनों के विश्वासघात के खिलाफ हमारा सिर्फ ‘पहला कदम’ (First Step) है। अगर अमेरिका और इजराइल की दादागिरी और आक्रामकता तुरंत बंद नहीं हुई, तो हमारे पास ऐसे विनाशकारी कदम तैयार हैं जो दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। अब कोई भी जहाज इस जलडमरूमध्य से गुजरने की हिमाकत न करे, वरना सीधे निशाना बनाया जाएगा।”
क्यों भड़का ईरान? ये हैं ताजा तरीन हकीकत (Facts):
- शांति समझौते का मखौल: 18 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के बीच एक डिजिटल समझौता हुआ था, जिसके बाद जहाजों की आवाजाही शुरू हुई थी। लेकिन ईरान का आरोप है कि अमेरिका ने समझौते की पहली ही शर्त (सैन्य ऑपरेशन रोकने की प्रतिबद्धता) का खुलेआम उल्लंघन किया है।
- लेबनान पर इजराइली बरबड़ता: समझौते के बावजूद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी पर भीषण हवाई हमले किए, जिसमें महज 24 घंटों में दो बच्चों समेत कम से कम 16 से अधिक बेगुनाह लोग मारे गए। ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक इजराइल लेबनान से अपनी सेना नहीं हटाता और अमेरिकी ‘आतंकवादी’ फौज फारस की खाड़ी खाली नहीं करती, तब तक होर्मुज की चाबी तेहरान की जेब में ही रहेगी।
- स्विट्जरलैंड वार्ता ठप: लेबनान में इजराइली हमलों और अमेरिका के अड़ियल रुख के कारण शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली बेहद अहम द्विपक्षीय कूटनीतिक वार्ता पूरी तरह टल गई है, जिससे युद्ध की आग और भड़क गई है।
परमाणु बम से भी खतरनाक हथियार: कांपा वैश्विक बाजार
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों (US Intelligence) ने भी हाल ही में व्हाइट हाउस को आगाह किया था कि ईरान के पास अब होर्मुज को जब चाहे तब पूरी तरह ठप करने की ऐसी घातक सैन्य क्षमता है, जो “किसी भी परमाणु बम से ज्यादा शक्तिशाली हथियार” साबित हो सकती है।
दुनिया का लगभग 20 से 25 प्रतिशत कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) का व्यापार इसी संकरे समुद्री मार्ग से होता है। ईरान के इस आक्रामक ऐलान के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में हड़कंप मच गया है। तेल और गैस की सप्लाई चेन पूरी तरह ध्वस्त होने की कगार पर है और कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर आग लगने की आशंका गहरा गई है।




