देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

तेहरान का खौफनाक इंतकाम: बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, जलडमरूमध्य में जहाजों को घेरा!

अमेरिका के 10वें दिन के ताबड़तोड़ हमलों के जवाब में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खाड़ी में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भीषण हमला बोल दिया है। पिछले 24 घंटों में ईरान ने बहरीन और कुवैत में बने अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम और रडार स्टेशनों को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइलें और आत्मघाती ड्रोन दागे हैं।

ईरानी सेना का दावा है कि उन्होंने अमेरिकी 5वें बेड़े (US 5th Fleet) के संचार और रडार ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसके साथ ही, होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो विदेशी तेल टैंकरों को कब्जे में लेने का दावा किया है, जिससे वैश्विक क्रूड ऑयल सप्लाई लाइन पूरी तरह ठप होने की कगार पर पहुंच गई है।

ईरान की इस जवाबी कार्रवाई से पूरे खाड़ी क्षेत्र में खौफ का माहौल है। जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में एयर डिफेंस सिस्टम लगातार अलर्ट पर हैं। तेहरान ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने अपनी बमबारी नहीं रोकी, तो वह खाड़ी में स्थित सभी अमेरिकी सहयोगियों के बुनियादी ढांचे को खाक में मिला देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button