मुख्यमंत्री ने कुनकुरी जगन्नाथ मंदिर में किया भव्य पूजा-अर्चना, 51 हजार तुलसी दल अर्पित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और माता सुभद्रा व बलराम जी के दर्शन किए। पत्नी कौशल्या साय के साथ उन्होंने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
मंदिर परिसर में आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी और समिति के सदस्यों की मेहनत की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएँ समाज में एकता और भक्ति का सूत्र बनाए रखती हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।




