छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

भैंसामुड़ा के स्कूल में बच्चों संग क्रिकेट खेलते दिखे मुख्यमंत्री, मैदान में उतरी सादगी ने जीता दिल

रायपुर। जशपुर जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भैंसामुड़ा गांव में एक अलग ही रूप देखने को मिला। शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के परिसर में उनका अचानक पहुंचना बच्चों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। जैसे ही उनकी नजर मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर पड़ी, वे खुद को रोक नहीं पाए और सीधे खेल में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री को अपने बीच खेलता देख बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया। पूरा मैदान तालियों, हंसी और जोश से गूंज उठा। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, दिनचर्या और खेल के प्रति उनकी रुचि पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने यह भी जाना कि गांव में खेल सुविधाओं की स्थिति कैसी है और किन संसाधनों की जरूरत है।

मैदान में मौजूद खिलाड़ी प्रकाश ठाकुर से भी उन्होंने चर्चा कर स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों की हकीकत समझी। बच्चों के उत्साह को देखते हुए उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए कि स्कूल में क्रिकेट किट और स्पोर्ट्स ड्रेस उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।

ग्राम पंचायत के सरपंच रोशन प्रताप सिंह से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में संतुलित विकास जरूरी है, ताकि गांव के बच्चों को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिल सके।

यह दौरा सिर्फ औपचारिक निरीक्षण नहीं रहा, बल्कि बच्चों के साथ बिताए गए इन सहज पलों ने ग्रामीणों के बीच भरोसा और उत्साह का माहौल बनाया। यह तस्वीर बताती है कि जब शासन जमीन पर उतरकर लोगों से जुड़ता है, तो वह सिर्फ योजनाएं नहीं, बल्कि प्रेरणा भी देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button