छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कलेक्टर ने जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

नारायणपुर | कलेक्टर अजीत वसन्त ने आज यहां कलेक्टर परिसर स्थित जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होने स्ट्रांग रूम में रखे गये जूडिसियल और नान जूडिसियल स्टांग टिकट सहित रखे गये अन्य बहुमूल्य सामग्रियों का निरीक्षण किया। उन्होने पंजी में अंकित सभी सामग्रियो का मिलान एवं भौतिक सत्यापन किया। उल्लेखनीय है कि हर छः महिने में जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का कलेक्टर द्वारा निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान वरिष्ठ कोषालय अधिकारी प्रशांत खापर्डे, सहायक कोषालय अधिकारी अजय देवांगन, खजांची नरेन्द्र कुमार कश्यप, भृत्य सुदरन वड्डे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button