महेंद्र सिंह धोनी सदमे में चले गए हैं ?, सुशांत सिंह की मौत के बाद अबतक नहीं आया रिएक्शन!

मुंबई, सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हर कोई सदमे में हैं, सभी उन्हें अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं, लेकिन इस पर अबतक महेंद्र सिंह धोनी का कोई रिएक्शन नहीं आया है, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं बताया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर सुनकर महेंद्र सिंह धोनी को सदमा लगा है। वे इतने दुखी हुए हैं कि पूरी तरह टूट गए हैं।
यह बात एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म के डायरेक्टर नीरज पांडे बताई। हालांकि, धोनी की तरफ से अब तक कोई बयान नहीं आया। सुशांत ने इस फिल्म में धोनी का किरदार निभाया था। 30 सितंबर 2016 को रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
नीरज पांडे ने कहा, ‘‘मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हूं। मैं यही कह सकता हूं कि मैंने एक करीबी दोस्त खो दिया है। खबर सुनने के बाद मैंने माही भाई और दो दोस्त मिहिर दिवाकर और अरुण पांडे को फोन किया था। सभी बहुत दुखी हैं। खबर सुनकर माही भाई को सदमा लगा है। वे टूट गए हैं।’’
अरुण पांडे एमएस धोनी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कहा, सुशांत धोनी के जीवन को स्क्रीन पर सही से उतार पाएगा या नहीं, इसको लेकर वह हमेशा चिंतित रहता था। उसने हेलिकॉप्टर शॉट की काफी प्रैक्टिस की थी। एक दिन उसकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। हमें लगा आराम करेगा, लेकिन वह जुटा रहा। वह नहीं चाहता था कि उसके कारण फिल्म में देरी हो।’’
माही और सुशांत दिल्ली में धोनी के एयर इंडिया वाले मकान में गए थे। माही घर में जहां बैठते थे और खाना खाते थे, किरदार में ढलने के लिए सुशांत भी उनकी तरह वैसा ही करते थे। घर में एक जगह ऐसी थी, जहां धोनी जमीन पर लेट जाते थे। सुशांत ने भी वैसा ही किया।
आपको ये जानकारी या खबर अच्छी लगे, तो इसे सिर्फ अपने तक मत रखिये, सोचिए मत शेयर कीजिये
CG corona Updateऔर MP Corona Updateदेश में Covid19का ताजा अंकड़ा देखने के लिए यहां क्लिक करें
Nationalन्यूज Chhattisgarh और Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News से अपडेट रहने के लिए Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें और Youtube पर subscribeकरें।