छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

पश्चिम विधानसभा में अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह के साथ होगा सुंदरकांड का पाठ

रायपुर। राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर अग्निपथ योजना को लेकर पूरे भारत देश के समस्त विधानसभा में सत्याग्रह आंदोलन 27 जून सोमवार को किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का भारत के युवाओं को पूरा समर्थन है। छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सत्याग्रह आंदोलन होना है। इसी क्रम में रायपुर पश्चिम विधानसभा के पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी मुख्य द्वार आमानाका में अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन के साथ सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। विकास उपाध्याय ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर भारत देश के सभी युवाओं में आक्रोश का माहौल निर्मित हुआ है, जिसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार है। तीन कृषि कानून की तरह अग्निपथ योजना है,इसे केन्द्र सरकार को वापस लेना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button