ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी जी से जानें,आज का राशिफल ( 19 अगस्त 2018 )

मेष राशि

गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा।

वृषभ राशि

आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन राशि

आपको जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो, इसका ध्यान रखें।

कर्क राशि

स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव हो सकता है। परिजनों के साथ तकरार होने की आशंका है, बचें। धन खर्च बढ़ सकता है, अपयश की आशंका है। सावधानी बरतें और शांति से दिन बिता दें।

सिंह राशि

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। संबंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। सहकार भी आपको मिलेगा। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है।

कन्या राशि

परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

तुला राशि

आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक काम हो सकती है, जो आपके लिए श्रेष्ठ रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि

स्वभाव में उग्रता और वाणी पर संयम रखें। मन में नकारात्मक विचार ना आने दें। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव हो सकता है। धन खर्च की मात्रा बढ़ सकती है।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की आशंका है। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा।

मकर राशि

आज आपको व्यापार संबंधि कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, संबंधियों से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा।

कुंभ राशि

आपका दिन मिश्रित फलदायी है। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की अप्रसन्नता भी आपको अखर सकती है।

मीन राशि

आपको थोड़ी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी आशंका है। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को हल्का करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button