छत्तीसगढ़बड़ी खबरेंबीजापुर
बीजापुर : यात्री बस अनियंत्रित होकर गढ्डे में फंसी, बाल-बाल बचे यात्री

बीजापुर : जगदलपुर से गीदम मार्ग से बीजापुर जा रही यात्रियों से भरी बस उस वक्त हादसे का शिकार हो गई। जब वह बस्तानार घाट से गुजर रही थी। दिलचस्प बात यह है कि इस हादसे में 4 से 5 यात्रियों को मामूली चोटें आई है। ड्राइवर की सूझबूझ के कारण यह बड़ा हादसा टल गया। घायल यात्रियों को संजीवनी 108 की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां भी क्लिक करें – https://www.youtube.com/watch?v=PZ2x_jpH0ks&t=1s
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्रा ट्रेहवल्स की यात्री बस क्रमांक सीजी 19 एफ 288 जगदलपुर से बीजापुर की ओर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे तभी बस्तानार घाट के पास अनियंत्रित होकर लगभग पांच फीट नीचे गढ्डे पर आ फंसी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी कम थी जिसके कारण यह बड़ा हादसा टल गया।