अगले 48 घंटों में कई राज्यों में होगी , बारिश, बर्फबारी, शीतलहर की आशंका

अगले 24 घंटों के दौरान केरल में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। उत्तर भारत के राज्यों में 26 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिसके चलते कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा देखने को मिल सकती है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में शीतलहर और कोहरे की मार की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मैदानी इलाकों पर भी एक सर्कुलेशन विकसित हो सकता है।
अनुमान है कि 26 और 27 दिसम्बर को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर वर्षा तथा बर्फबारी हो सकती है। भारी हिमपात के कारण कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएँ भी होती हैं। साथ ही सड़कों पर भारी बर्फ जमा होने के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं। बर्फबारी का नज़ारा गुलमर्ग, कुलगाम, पहलगाम, श्रीनगर, लाहौल स्पीति, शिमला, ऊना, धर्मशाला, बद्रीनाथ, केदारनाथ, चमोली जैसे कई हिल स्टेशनों पर मिल सकता है।