छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

विकास सहायक के पद पर होगी संविदा नियुक्ति,22 सितंबर को साक्षात्कार

रायपुर। जिला खनिज संस्थान न्यास रायपुर कार्यालय की ओर से 3 जुलाई को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके तहत रायपुर जिला खनिज संस्थान न्यास के विकास सहायक के पद पर संविदा नियुक्ति के लिए साक्षात्कार 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे जिला पंचायत रायपुर में होगा। अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन उसी दिन सुबह 11 बजे से जिला पंचायत रायपुर में ही किया जाएगा। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पदेन सचिव प्रबंध कारिणी समिति रायपुर जिला खनिज संस्थान न्यास मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को पृथक से सूचना प्रेषित की गई है। सूची का अवलोकन रायपुर जिले की वेबसाइट में किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button