छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

फ़िल्म अंगूर के लिए फ़िल्म फेयर एवार्ड से सम्मानित अपने समय के मशहूर हास्य अभिनेता देवेन वर्मा की पुण्यतिथि आज

रायपुर। हास्य अभिनेता देवेन वर्मा की आज पुण्यतिथि है।देवेने ने 1961 में फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वैसे तो उनकी यह पहली फिल्म फ्लॉप रही लेकिन दर्शकों पर उनकी कॉमेडी का जादू छा गया और इसी तरह उन्होंने करियर की कुल 149 फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा। जिनमें से 1975 में बनी चोरी मेरा काम और 1982 में बनी अंगूर के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनकी आखिरी फिल्म 2002 में आई मेरी यार की शादी थी। उसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और मुंबई से दूर अपने घर पुणे वापिस चले गए लेकिन 2 सितंबर 2014 को दिल का दौरा पड़ने से 76 साल की उम्र मे उनका निधन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button