स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भोगराजू पट्टाभि सीतारमय्या का जन्मदिन आज कृष्ण पत्रिका व मोतीलाल नेहरू के पत्र इंडिपेंडेंट के संपादक भी रहे
रायपुर। स्वतंत्रता सेनानी भोगराजू पट्टाभि सीतारमैया का जन्म 24 नवंबर 1880 को आंध्र प्रदेश के गुंडुगोलनू गांव में हुआ था। पट्टाभि ने देश की आजादी के लिए कॉलेज के समय में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ गए। बाद में उन्होंने डॉक्टरी का पेशा छोड़ दिया और पूरी तरह से आजादी में शामिल हो गए। वर्ष 1910 में सीतारमैया ने ‘आंध्र जातीय कलासला’ की स्थापना की। वह वर्ष 1908 से लेकर 1911 तक ‘कृष्ण पत्रिका’ के संपादक भी रहे। अंग्रेजी और तेलुगु लेखन में उन्होंने अपनी अलग शैली विकसित कर ली थी। वर्ष 1919 में उन्होंने ‘जन्मभूमि’ नामक एक अंग्रेजी पत्र की शुरूआत की। इसका मुख्य लक्ष्य गांधी के विचारों का प्रसार करना था। इसके माध्यम से लोग उनके लेखन कला से प्रभावित हुए। इससे उन्हें मोतीलाल नेहरु के पत्र ‘इंडिपेंडेंट’ के संपादन करने का मौका मिला, जो इलाहाबाद से प्रकाशित होता था।