छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश के प्रथम धनुषाकार पुल का लोकार्पण

 रायपुर  :  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम राजधानी रायपुर के काशीराम नगर के सामने रिंग रोड क्रमांक-01 के ऊपर लगभग 46 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित धनुषाकार फ्लाई-ओव्हर (आर्च ब्रिज) का लोकार्पण किया। उन्होंने इस विशाल ओव्हर ब्रिज पर भारतीय डाक विभाग की ओर से विशेष आवरण भी जारी किया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुर की गौरवशाली विकास यात्रा में यह आर्च ब्रिज एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में जुडऩे जा रहा है। लगभग 63 मीटर लंबा गर्डर पर निर्मित धनुष आकार में निर्मित और दो हजार रंगीन एलईडी बल्ब की रौशनी से दमकता यह ब्रिज छत्तीसगढ़ का सबसे खूबसूरत ब्रिज है। पहले लोग हावड़ा ब्रिज देखने कोलकाता और अमेरिका में सेनफ्रांसिसको ब्रिज देखने जाते थे। अब इस आर्च ब्रिज को देखने लोग रायपुर आएंगे। इस ब्रिज से यातायात को सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, लोक निर्माण मंत्री  राजेश मूणत, विधायक  चंद सुन्दरानी, मनोनित विधायक  बर्नाड जोसेफ रोड्रिक्स और नगर निगम रायपुर के सभापति  प्रफुल्ल विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्मार्ट सिटी के रूप में रायपुर पहचान बना रहा है।152127044923

रायपुर में पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम इंडोर स्टेडियम, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, चौड़ी सुन्दर सडक़ें बनाई गयी हैं। राजधानी में 437 करोड़ रूपए की लागत से तीन रेल्वे ओव्हर ब्रिज और चार फ्लाई ओव्हर का निर्माण भाटागांव, कुशालपुर और राजेन्द्र नगर में और शास्त्री चौक पर स्काई वॉक बनाया जाएगा। इनसे राजधानी वासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।  कृषि एवं जल संसाधन मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का पहला आर्च ब्रिज है, जो उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम चारों दिशाओं से पूरे शहर को जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि केनाल रोड के बनने से राजधानी का यातायात सुगम होगा। लोक निर्माण मंत्री  राजेश मूणत ने अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए राजधानी रायपुर में हुए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के सचिव  सुबोध कुमार सिंह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button