Uncategorized

सड़क दुर्घटना : तेज रफ़्तार कार ने मजदूरों को कुचला, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई है, वही एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में गम्भीर रूप से घायल का ईलाज जारी है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बीती रात यूपी के मथुरा निवासी रमेश चन्द्र बिलासपुर में ट्रांसपोर्टर के यहां ड्राइवर का काम करता था। वो रात तकरीबन 10 बजे खलासी व हमाली का काम करने वाले अपने 8 साथियों के साथ काम खत्म कर नया बस स्टैंड के पीछे स्थित अभिलाष परिसर कालोनी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से ठोकर मार दी। हादसे से बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। एक्सीडेंट की सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो इस एक शव कार के पहियों में फंसा मिला, जिसे निकाला गया। पास ही एक और शव व दो घायल पड़े मिले।

पुलिस ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान एक और घायल युवक की मौत हो गयी। तथा गम्भीर रूप से घायल एक अन्य का ईलाज जारी हैं। पुलिस फरार कार चालक की तालाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button