देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अंतर्राष्ट्रीय अदालत पर प्रतिबंध की तैयारी: अमेरिका की खुली दादागिरी से भड़का विश्व समुदाय

अमेरिकी प्रशासन ने अंततः अपनी असलियत दिखाते हुए दुनिया की सर्वोच्च न्यायिक संस्था अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक अदालत (ICC) पर सीधा ताला लगाने का खौफनाक फैसला ले लिया है। वॉशिंगटन की ताकत के घमंड में चूर ट्रम्प सरकार पूरे ICC पर व्यापक प्रतिबंध लगाने जा रही है। वजह केवल इतनी है कि इस वैश्विक अदालत ने इजरायली नेताओं और अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ युद्ध अपराधों की जांच करने और वारंट जारी करने की हिम्मत दिखाई। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के इस फैसले से पूरे यूरोप और संयुक्त राष्ट्र में हाहाकार मच गया है। अंतर्राष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाकर वैश्विक संस्थाओं को पंगु बनाने की इस अमेरिकी गुंडागर्दी के खिलाफ वैश्विक मीडिया में तीखा आक्रोश फूट पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button