रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार के राज में कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा का आज चौथा दिन है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भिलाई से इस कार्यक्रम की शुरुआत 14 नवंबर को हुई थी। 18 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने धमतरी जिला के दहदहा से जनजागरण पदयात्रा की शुरुआत की। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि सैकडों की संख्या में आमजन भी इस पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं।








