दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू, कब से कब तक वीकेंड लॉकडाउन
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया हैं। दिल्ली सरकार ने आज से वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है तो उत्तर प्रदेश ने दस जिलों में नाइट लॉकडाउनका समय बढ़ाकर रात आठ से सुबह सात बजे तक कर दिया है। इसके अलावा देश के कई राज्यों ने अपने यहां होने वाली 10वीं,12वीं की परीक्षाएं फिलहाल टाल दी हैं। महाराष्ट्र में पहले से ही 15 दिनों की पाबंदियां चल रही हैं।
कब से कब तक वीकेंड लॉकडाउन
दिल्ली में आज से वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है। शनिवार सुबह 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा वीकेंड कर्फ्यू लगेगा। मॉल, जिम, स्पा और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल 30 फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे। आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, जल्द जारी होगा कफ्र्यू पास मिलेगी। जोन के हिसाब से प्रतिदिन एक साप्ताहिक बाजार को अनुमति-रेस्टोरेंट से सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत होगी।
ये खबर भी पढ़ें – राजस्थान में आज शाम से सोमवार सुबह तक रहेगा वीकेंड कर्फ्यू