![मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने भाई के वायरल वीडियो पर क्या कहा ? 1 What did Minister Lakhanlal Dewangan say on his brother's viral video?](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2025/02/476435366_3302673716536743_3380305888174703348_n-780x470.jpg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, ये वीडियो कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें कौशल देवांगन एक दंपति को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी फुटेज में कौशल देवांगन पति-पत्नी को लगातार थप्पड़ मारते दिख रहे हैं।
ये वीडियो कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल पेज एक्स पर शेयर किया है। कांग्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा है कि – देखिए, इस चुनाव में भाजपा को सबक सिखाना और इनके अहंकार को तोड़ना क्यों जरूरी है… कोरबा में मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई कौशल देवांगन CCTV में अपने गुर्गों संग दंपत्ति की पिटाई करता दिख रहा है। शिकायत करने पर न्याय के बजाय झूठे केस की धमकी दी गई है ।
इधर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उनके परिवार का कोई सदस्य गलत पाया जाता है तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए बराबर है और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।