छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर में ठप्प हुई जोमाटो की डिलवरी सर्विस

डिलीवरी शुल्क घटाने के विरोध में शहर के जोमेटो के सैकड़ों डिलीवरी बॉय हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते शहर के किसी भी होटल से खाने पीने के सामानों की होम डिलीवरी नहीं हो पा रही है।
जानकारी के अनुसार डिलीवरी बॉय संघ ने होटल संचालकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि संचालकों द्वारा डिलीवरी शुल्क घटा दिया गया है तथा उनके लिए बंधवा मजदूरी जैसे नियम बना दिए गए हैं। इसी बात को लेकर बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय देवेंद्र नगर में हड़ताल कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button