छत्तीसगढ़
14 अप्रैल को डॉ.बीआर अंबेडकर जयंती,कलेक्टोरेट के सामने प्रतिमा स्थल पर नमन करेगा निगम संस्कृति विभाग

रायपुर। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बीआर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को है। सुबह 10.30 बजे कलेक्टोरेट चौक के सामने स्थित प्रतिमा के समक्ष नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में उन्हें सादर नमन किया जाएगा। उक्त जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता हेमंत शर्मा ने दी है। शर्मा ने बताया कि पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियां आदि सहित अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था करवाने नगर पालिक निगम रायपुर के सम्बंधित क्षेत्र के जोन कमिश्नर को निर्देशित किया गया है।