Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

विरुधुनगर : पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट 4 की मौत 6 घायल

blast2

विरुधुनगर :  तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में दो पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट के कारण आज एक महिला सहित चार मजदूरों की मौत हो गई तथा छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि वेम्बाकोट्टी के नजदीक रामुथेवंपट्टी में ए.आर.वी. पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूस से घायल हो गए . उन्होंने बताया कि घटना के समय मजदूर तैयार पटाखों के बक्शों को एक लॉरी में लाद रहे थे. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा घायलों को शिवकाशी के अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

ये भी खबरें पढ़े 

एक अन्य घटना में कक्कीवादानपट्टी गांव में स्थित एस. के.एस पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण एक महिला सहित दो मजदूरों की मौत हो गई तथा चार अन्य लोग गंभीर रूस से घायल हो गए. इस घटना के समय मजदूर फैक्ट्री में फैंसी किस्म के पटाखे बना रहे थे.राजस्व और पुलिस विभाग ने दोनों फैक्ट्रियों का जांच की तथा इस बात की जांच करने का आदेश दिया कि क्या दोनों फैक्ट्रियों में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था।