छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नन्हे बच्चों ने कोरोना से जीती जंग जिले में 411 एक्टिव केस, कोविड केयर सेंटर में उपचार जारी

नारायणपुर जिले में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस से इस जंग को अब बड़े लोग ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे भी जीत रहे हैं। नारायणपुर जिले के पूर्णांश बघेल जिनकी उम्र 7 साल और अखिल तिवारी जिनकी उम्र 11 वर्ष है, ये दोनों बीते 3 मई को कोरोना पॉजिटिव आये थे।

 ये दोनों जिला मुख्यालय में बनाये गये कोविड-केयर सेंटर में रखा गया था। जहां इन्होंने कोरोना से जंग जीती और सकुशल अपने घर को लौटे। जिले में अब तक 2654 कोरोना संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके  हैं। जिले में वर्तमान समय में 411 एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार जारी है, और बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेशन भी किया गया है।

कोरोना संक्रमण से निपटने के चार प्रमुख स्तंभ आईडेंटिफिकेशन, आइसोलेशन, टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष फोकस किया गया है। नये कोरोना संक्रमित मरीजों को शीघ्र कांटेक्ट ट्रेसिंग कर उन्हें संस्थागत क्वारेंटाइन किया जा रहा है। सर्दी, खांसी, बुखार व कोरोना  संदिग्ध  मरीजों की प्राथमिक स्टेज में ही पहचान की जा रही है तथा उन्हें आइसोलेट कर नियमानुसार टेस्टिंग व ट्रीटमेंट का कार्य गंभीरता से किया जा रहा है।

 कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु कोविड केयर सेंटर में बेहतर इंतजाम किये गये हैं। प्रशासन द्वारा सभी कोविड केयर सेंटरों में समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन एवं दवाइयों का प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन कराया जा रहा है। फलस्वरूप कोरोना संक्रमित मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू द्वारा सभी कोविड केयर सेंटर एवं क्वारेंटाइन केंद्रों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण व मानिटरिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button