Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

छत्तीसगढ़ में निकाय-चुनाव में भाजपा की जीत के 5 बड़े कारण

5 big reasons for BJP's victory in civic elections in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में BJP को एकतरफा जीत मिली है। 10 नगर निगमों में कब्जा जमाया है। वहीं कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। 49 नगर पालिकाओं में 35 में बीजेपी, 8 में कांग्रेस, 1 में आम आदमी पार्टी 5 में निर्दलीयों को जीत मिली।

इसके अलावा 114 नगर पंचायत में 81 में भारतीय जनता पार्टी, 22 में कांग्रेस 1 में बसपा और 10 पर निर्दलीयों को जनता ने चुना है। इस जीत की 5 बड़ी वजह रहीं। इनमें 6 से 7 महीने पहले से ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव और अन्य मंत्री विधायक जुटे थे।

14 महीने की भाजपा सरकार ने 7400 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए। इसका निकाय चुनाव में बड़ा असर देखने को मिला। वहीं कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल मजबूती से निकाय चुनाव लड़ते दिखाई नहीं दिए। कुछ अन्य फैक्टर भी रहे, जिसकी वजह से BJP को बड़ी जीत मिली।