Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुआस्था और संस्कृति से जुड़ने का अवसर, विशेष ट्रेन से जत्था रवाना

850 devotees from Surguja Division depart for Ayodhya Dham. An opportunity to connect with faith and culture, the group departed by special train.

सरगुजा । सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा इस जत्थे को रवाना किया गया। मौके पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और कृषि मंत्री राम विचार नेताम उपस्थित रहे।

यह यात्रा छत्तीसगढ़ सरकार की ‘रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना’ के तहत हो रही है, जिसके अंतर्गत अब तक 29 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या और अन्य तीर्थस्थलों की निःशुल्क यात्रा कर चुके हैं।

मंत्रियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि संस्कृति और आस्था से गहरे जुड़ाव का माध्यम है। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने इसे जीवन की सबसे बड़ी तमन्ना का पूरा होना बताया।

श्रद्धालुओं ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। उन्होंने बताया कि यात्रा, ठहराव और अन्य सुविधाएं पूरी तरह से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं।

सरगुजा के तमन्ना और जशपुर के रतन प्रसाद यादव ने अयोध्या यात्रा को अपने जीवन का सौभाग्य बताया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।