रायपुर : झीरमघाटी से होगा कांग्रेस की संकल्प यात्रा का आगाज

रायपुर : झीरमघाटी में जिस स्थान पर नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं और अन्य लोगों की नृशंस हत्या की थी, कांग्रेस वहीं उसे अपने संकल्प यात्रा की शुरूआत करने वाले हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बस्तर में संकल्प यात्रा की शुरूआत उसी झीरमघाटी से होगी जहां वर्ष 2013 में अब तक का सबसे बड़ा नरसंहार हुआ था। संकल्प यात्रा की शुरूआत झीरमघाटी की बरसी से ही शुरू होगी। कांग्रेस ने संकल्प यात्रा के साथ ही साथ बस्तर के सभी विधानसभा सीटों पर संकल्प शिविरों का भी आयोजन करने का निर्णय लिया है। संकल्प शिविर की शुरूआत दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के केशलुर से होगी।
झीरमघाटी में जिस स्थान पर नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं और अन्य लोगों की नृशंस हत्या की थी
ज्ञात हो कि 25 मई 2013 को तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल की अगुवाई में कांग्रेस की यहां परिवर्तन यात्रा चल रही थी। झीरमघाटी में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने यहां भारी नरसंहार करते हुए कांग्रेस नेताओं की नृशंस हत्या कर दी थी, इस हमले में 30 निर्दोष लोगों को भी मौत के घाट उतार दिया गया था। दरभा इलाके में स्थित झीरमघाट में नक्सलियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा जैसे कांग्रेस के बड़े नेताओं की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी थी। इस हमले से पूरा देश हिल गया था। अब कांग्रेस ने इसी स्थान से संकल्प यात्रा प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।