
गरियाबंद : प्रदेशव्यापी विकास यात्रा के तहत मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 6 जून को शाम 4 बजे गरियाबंद जिले के ग्राम कोपरा में आयोजित स्वागत सभा में शामिल होंगे। डॉ. सिंह विकास रथ द्वारा शाम 4.30 बजे कोपरा से प्रस्थान करेंगे। डॉ. सिंह शाम 4.40 बजे से 4.55 बजे तक पाण्डुका में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. सिंह मालगांव में शाम 5.10 बजे मालगांव के स्वागत कार्यक्रम में आमजन से मिलते हुए शाम 5.30 बजे जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित आमसभा में पहुंचेंगे और आमजनता को सम्बोधित करेंगे। डॉ. सिंह 6 जून को गरियाबंद में रात्रि विश्राम करेंगे और 7 जून को सवेरे 9.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मिलेंगे। डॉ. सिंह पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे। इसके बाद वे रायगढ़ जिले के सारंगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
2 ) गरियाबंद : कलेक्टर ने गांधी मैदान में विकास यात्रा के संबंध में बैठक ली
गरियाबंद : कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने आज गांधी मैदान में सभी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने गांधी मैदान में विकास यात्रा आमसभा में लग रहे विभिन्न विभागों के स्टॉल के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने सभी स्टॉल प्रभारियों को आज शाम तक निर्धारित योजना के अनुसार स्टॉल को तैयार करने के निर्देश दिये है। इसके अलावा उन्होंने स्वागत सभा, स्वागत एवं आमसभा स्थल की सभी तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनीत नंदनवार, डीएफओ श्री राजेश पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री के.के. बेहार एवं श्री ओ.पी कोसरिया, संयुक्त कलेक्टर श्री अमृत लाल ध्रुव और सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।