ज्योतिष

डॉ.अमृता करुणेश्वरी जी से जानें राशिफल ( 23 अगस्त 2018 )

मेष राशि

समय प्रबंधन से आप कई रूके हुए काम कर सकते हैं। इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव की स्थितियां आ सकती है।

वृषभ राशि

सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि

आपकी मेहनत की सराहना तो होगी लेकिन शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अपने पक्ष में रखने की कोशिश करें।

कर्क राशि

कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्यकौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा।

सिंह राशि

आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे।

कन्या राशि

कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। कामकाज में अड़चने आएंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

तुला राशि

कानूनी मामलों का निपटान होगा, शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा।

वृश्चिक राशि

आपके जीवन में और तेजी से परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता करेंगे।

धनु राशि

आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

मकर राशि

आपके मन में उत्साह का संचार रहेगा किंतु आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है।

कुंभ राशि

वर्तमान स्थितिनुसार आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद-फरोख्त कर सकते हैं। आकर्षण से दूसरे प्रभावित होंगे।

मीन राशि

पारिवारिक मामलों में आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=yAeIVCbluTo

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button