देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

 दीपका पुलिस ने दो आरोपी से 175 लीटर डीजल जप्त की

कोरबा,  दीपका पुलिस ने बीती रात दीपका खदान से बोलेरो में सवार दो डीजल चोरों को धर दबोचा। उनके पास से 5 जरीकेन में कुल 175 लीटर डीजल की जब्ती की, साथ ही एक बोलेरो गाड़ी जिसका नंबर सी जी 12 वाय 0 593 है को भी पकड़ा। पकड़े गए आरोपी तौसीफ खान पिता मोहम्मद अयूब खान उम्र 24 वर्ष पाली निवासी एवं महेंद्र चौहान पिता संतराम चौहान 26 वर्ष दमिया निवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। इस सफ लता में दीपका थाना के टीआई शरद चंद्रा के साथ धनंजय सिंह नेटी, रवि मानिकपुरी, जगजीवन, सुनील हेमंत, भोजराज पांडे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button