मध्यप्रदेश समाचार ||Fourth Eye News| Madhya Pradesh News

मध्‍य प्रदेश में आने वाले ये तीन दिनों में तेजी से बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्शियस दर्ज किया गया। शाम के समय हवा का रुख उत्तरी होने से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में ठंड बरकरार है। उधर गुरुवार को दोपहर बाद ही हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी हो जाने से दिन में सिहरन महसूस हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। 29 दिसंबर से एक बार फिर ठंड बढ़ने लगेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button