छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

नगरनार प्लांट का निजीकरण हुआ तो राज्य सरकार खरीदकर चलाएगी, सीएम की सदन में घोषणा, विपक्ष ने भी की सराहना

रायपुर : सीएम भूपेश बघेल ने सोमवार को विधानसभा में घोषणा की, कि अगर केंद्र सरकार एनएमडीसी के नगरनार संयंत्र का निजीकरण करती है, तो इसे छत्तीसगढ़ सरकार खुद खरीदेगी । इस दौरान सीएम ने कहा कि निजी हाथों को सौंपने के बजाय इसे सरकारी तौर पर खरीदकर चलाया जाएगा ।

सीएम भूपेश इस संबंध में सदन में पेश शासकीय संकल्प पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे । यह संकल्प विपक्ष के संशोधनों को शामिल करने के बाद सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। जब सीएम ने सरकार की ओर से इसे खरीदने का ऐलान किया, तो विपक्ष ने भी मेजें थपथपाईं । इसके लिए सीएम ने विपक्ष का आभार भी जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button