देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

कोरोना के साथ ही देश पर मंडराया ‘बर्ड फ्लू’ का खतरा, हिमाचल में 1800 प्रवासी पक्षियों की मौत, एमपी-गुजरात में भी खतरा

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच अब ‘बर्ड फ्लू’ का खतरा भी देश पर मंडरा रहा है । राजस्थान, केरल और मध्य प्रदेश के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पोंग बांध झील क्षेत्र में 18 प्रवासी पक्षियों की मौत ‘बर्ड फ्लू’ की वजह से हो गई ।  राजस्थान में भी कई जिलों में पक्षियों की मौत हुई है. राज्य के विभिन्न जिलों में सोमवार को 170 से अधिक पक्षियों की मौत के मामले सामने आए. पशुपालन विभाग के अनुसार राज्य में 425 से अधिक कौवों, बगुलों और अन्य पक्षियों की मौत हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button