देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

सोना खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, सोने की कीमत में गिरावट दर्ज, जानिए ताजा भाव

सोना खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना अपने उच्चतम स्तर से 6000 रुपये तक सस्ता हो चुका है। आज 354 रु की गि‍रावट के साथ सेना 50421 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ। वहीं चांदी कि बात करें 1,091 रु की भारी गिरावट के साथ 67374 रु पर बंद हुई। आपको बता दें इस रेट में और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये तक का अंतर आ सकता है।

गौरतलब है कि बीते तीन दिन से सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके पहले सत्र में सोने के भाव में 0.85 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, यह तेजी एक ही दिन में 1,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढकने के बाद आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button