Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

प्रियंका गांधी ने कहा- कोरोना से मौत के आंकड़े न छुपाएं, योगी सरकार गरीबों को आर्थिक मदद दे

Priyanka Gandhi said- Do not hide death figures from Corona, Yogi government should give financial help to poor

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विपदा से निपटने के लिए पूरा संसाधन नहीं झोकेंगे तो भावी पीढ़ियां उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. प्रियंका ने ऑक्सीजन और रेमडिसिवर इंजेक्शन की कमी, टीकाकरण की कथित धीमी गति होने तथा श्मशान घाटों पर ‘लूट-खसोट’ पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री से कहा, ‘मानवता की इस लड़ाई में लोगों को कोरोना से लड़ने के लिये अकेला मत छोड़िए, आप उनके प्रति जवाबदेह हैं.

‘प्रियंका ने इस बात पर जोर दिया, ‘इस संकट के समय यदि आप (योगी) दृढ़ निश्चय लेकर सरकार के पूरे संसाधन नहीं डालेंगे तो भावी पीढ़ियां आपको कभी माफ नहीं करेगी.’उन्होंने आग्रह किया, ‘सभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों के कल्याण के लिए एक समर्पित आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाए. सभी बंद किये जा चुके कोविड अस्पतालों और देखभाल केंद्रों को फिर से खोला जाए.’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने सुझाव दिया, ‘कोरोना संक्रमण एवं मौत के आंकड़ों को ढंकने, छुपाने की बजाय श्मशान, कब्रिस्तान और नगरपालिका निकायों से परामर्श कर पारदर्शिता से लोगों को बताया जाए.’

ये खबर भी पढ़ें – दूल्हे को हुआ कोरोना, PPE किट पहनकर की शादी, पढ़िए पूरी खबर

https://www.youtube.com/watch?v=7n7T5qXAtQE