Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

Breaking : कल सुबह विशेष विमान से उत्तरप्रदेश रवाना होंगे भूपेश बघेल,आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस स्थगित,लखीमपुर खीरी भी जाएंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 अक्टूबर को उत्तरप्रदेश के दौरे पर जाएंगे। सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विशेष विमान से रवाना होंगे। 11 बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे। कार से तिकुनिया लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे। यहां सीएम बघेल पीड़ित किसानों से मिलेंगे। बता दें कि सीएम बघेल आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस लेने वाले थे,लेकिन दौरे के कारण आईजी-एसपी कॉन्फ्रेंस रद्द की गई है। आगे नई तारीख तय की जाएगी। इधर खबर है कि लखीमपुर-खीरी में 8 किसानों की मौत हुई है। मामला बहुत गरमा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को लखीमपुर पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे।